एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया 94वां भारतीय वायुसेना दिवस

94th Indian Air Force Day Celebrated at SKD Academy and SKD International School
 
एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया 94वां भारतीय वायुसेना दिवस

लखनऊ, 08 अक्टूबर 2026। एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में 94वां भारतीय वायुसेना दिवस उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय वायुसेना के गौरव, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। विद्यार्थियों ने भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास और वीरता पर आधारित भाषण, कविताएं तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण और विमान मॉडल निर्माण जैसी रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं।

नन्हे विद्यार्थियों ने पायलट और वायुसेना अधिकारियों की वेशभूषा धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना के ध्येय वाक्य “नभः स्पृशं दीप्तम्” के अर्थ और उसकी प्रेरणादायक भावना से भी परिचित कराया गया।

एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह ने कहा, “भारतीय वायुसेना साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और गर्व के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।” कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देश के वीर वायु योद्धाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें सलामी दी।

Tags