थाना समाधान दिवस पर एक मामला निस्तारित

One case resolved on police station resolution day
 
One case resolved on police station resolution day
गड़वार (बलिया):  स्थानीय थाना प्रांगण में शनिवार को थाना प्रभारी हितेश कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल चार राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण हेतु फरियादियों द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए।
प्राप्त मामलों में से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों के समाधान के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया।
कार्यक्रम के दौरान कानूनगो, हल्का लेखपाल सहित पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Tags