शिक्षा भवन माध्यमिक में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन, अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प

At Shiksha Bhavan Secondary School, the Preamble to the Constitution was read collectively on Constitution Day; officials and staff took a pledge to uphold constitutional values.
 
fcdgdr

लखनऊ। संविधान दिवस के अवसर पर शिक्षा भवन माध्यमिक में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के मूल आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में उप शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल पी.एन. सिंह, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, लेखाधिकारी मंडलीय ऑडिट इकाई आलोक श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं धर्मेंद्र प्रसाद सहित शिक्षा भवन माध्यमिक के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

संविधान का अनुपालन हम सभी का नैतिक कर्तव्य : डॉ. प्रदीप कुमार

इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। संविधान का अनुपालन करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की लचीलापन इसकी विशेषता है। यह समय-समय पर राष्ट्र की आवश्यकताओं के अनुरूप बदलाव और व्यवस्था को बेहतर बनाने की सीख भी देता है। उन्होंने सभी से संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और कर्तव्यों को अपने जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।

Tags