लखनऊ के चेतना संस्थान में रंगारंग होली मेला आयोजित

Colourful Holi fair organised at Chetna Sansthan, Lucknow
 
Colourful Holi fair organised at Chetna Sansthan, Lucknow

लखनऊ। देश की अग्रणी विशेष बच्चों की संस्था चेतना संस्थान, अलीगंज में हर्षोल्लास और उमंग के साथ होली मेला आयोजित किया गया। इस आयोजन में विशेष बच्चों की प्रतिभा और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली।

मेले में बच्चों द्वारा तैयार किए गए हर्बल गुलाल और फेस पैक बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक इन उत्पादों की खरीदारी कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा कपड़े, ज्वेलरी और बेकरी उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें बाहरी प्रतिभागियों और आगंतुकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

ftyt

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने फूलों और हर्बल गुलाल से सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली खेली। रंग-बिरंगे माहौल में बच्चों ने गीत-संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Roop Kumar Sharma, अध्यक्ष, Manavadhikar Janseva Parishad अपनी पत्नी रेखा शर्मा के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

yu

संस्था के सचिव दिनेश प्रताप सिंह ने बच्चों को उपहार भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का सफल संचालन वोकेशनल इंचार्ज निरूपमा सिंह, सहयोगी प्रियंका तिवारी एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ। Jain Ladies Club की अध्यक्षा मनीषा जैन के विशेष सहयोग और प्रभावी संचालन से यह होली मेला अत्यंत सफल और यादगार बना।

Tags