अलीगंज की दुखद घटना पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम
A tribute meeting was held following the tragic incident in Aliganj.
Wed, 24 Jun 2026
लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में हुई दुखद घटना के प्रति शोक और संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री के. के. जनार्दन नांबियार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में वक्ताओं ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस अवसर पर विशाल ओझा, प्रीति श्रीवास्तव, टी. पी. वर्मा, सतेंद्र गुप्ता, श्रीकांता, बी. एन. यादव, शशि मिश्रा, एडवोकेट जयंती सिंह, एडवोकेट तेज कुमार मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, जानकी नेगी, माया गुप्ता, सूची श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में शामिल सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें।
