सुर संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Sur Sandhya cultural program was organized
Thu, 1 May 2025
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। एक मई महाराष्ट्र दिवस महाराष्ट्र राज्य के स्थापना के शुभ अवसर पर मराठी समाज उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र समाज लखनऊ द्वारा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में सुर संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गणेश वंदना के साथ साथ महाराष्ट्र गीत व मराठी संगीत का उत्कृष्ट आयोजन किया गया।
कार्यक्रम इन्डिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के नार्थ हेड अनुराग रस्तोगी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर सुरू किया गया उनके साथ लखनऊ IBJA के अध्यक्ष समीत रस्तोगी चौक IBJA उपाध्यक्ष दीपक दूबे,भारत भारती संगठन से बटुक महन्तों व पंकज जी मौजूद रहे।
* सभी का स्वागत मराठी समाज के संस्थापक अध्यक्ष उमेश कुमार पाटील एवं महाराष्ट्र समाज लखनऊ के अध्यक्ष विवेक फड़के द्वारा किया गया।
* कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में पांडुरंग राऊत,गजानन पाटिल,दिनेश जोशी ,सचिन माळी,सागर जाधव,विकास पाटिल व सन्तोष पाटिल एवं एडवोकेट अविनाश त्रिपाठी , विशाल सिन्हा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता कलाकार के रूप में गणेश वंदनाअथर्व जोशी फकीरा दिव्यांश पाठक ने की।
