Toxic: बड़ों के लिए एक परी कथा में नई एंट्री? संजीदा शेख के स्पेशल अपीयरेंस की चर्चा
New entry in Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार Yash की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 से होगी, जो हिट फिल्म धुरंधरका सीक्वल है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी चर्चा का बड़ा कारण बनी हुई है। इसमें यश के साथ Nayanthara, Kiara Advani, Rukmini Vasanth, Huma Qureshi और Tara Sutaria नजर आएंगी। साथ ही एक विदेशी अभिनेत्री के भी फिल्म में शामिल होने की खबरें हैं।
संजीदा शेख का स्पेशल रोल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा Sanjeeda Sheikh भी ‘टॉक्सिक’ का हिस्सा हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा। हालांकि, इस पर अब तक मेकर्स या संजीदा की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, उनका किरदार छोटा जरूर होगा, लेकिन प्रभावशाली माना जा रहा है। अगर ये खबर सही साबित होती है, तो यह संजीदा का पहला पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होगा।
टीवी से फिल्मों तक का सफर
संजीदा शेख ने टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह इश्क का रंग सफेद, एक हसीना थी, गहराइयां और कयामत जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह Sanjay Leela Bhansali की वेब सीरीज Heeramandi: The Diamond Bazaar में अहम भूमिका में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह Hrithik Roshan स्टारर फिल्म Fighter में भी नजर आ चुकी हैं।
आगे की फिल्मों में भी व्यस्त
‘टॉक्सिक’ के अलावा संजीदा शेख के Ajay Devgn स्टारर Dhamaal 4 में दिखने की चर्चा है, जो 3 जुलाई 2026 को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा वह Sunny Deol और Akshaye Khanna के साथ फिल्म ‘इक्का’ में भी नजर आएंगी। लगातार नए प्रोजेक्ट्स के चलते संजीदा इन दिनों काफी व्यस्त बताई जा रही हैं।
‘टॉक्सिक’ के बारे में
‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups’ का निर्देशन Geetu Mohandas ने किया है। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम सहित कई भाषाओं में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ की टक्कर में कौन सी फिल्म बाजी मारती है।
