श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य अन्नकूट भंडारे का आयोजन, संत-महात्माओं और जनप्रतिनिधियों ने ग्रहण किया प्रसाद
कार्यक्रम में श्री देवीपाटन मंदिर के पूज्य महंत मिथिलेश नाथ योगी जी महाराज, पूर्व सांसद एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, बलरामपुर सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री पल्टूराम, इकौना विधायक रामफेरन पांडेय, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गेल्हापुर के पूज्य महंत बृजानंद जी महाराज तथा सोनबरसा के छोटे बाबा जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह एवं चंद्रप्रकाश सिंह 'गुड्डू', डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', डीपी सिंह बैस, राधेश्याम वर्मा, संजय शर्मा और गोमती प्रसाद त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं ने अन्नकूट भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया तथा पूज्य स्वामी गुरु महेंद्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और सेवा भावना का संदेश भी दिया। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
जय श्रीराम! जय बजरंगबली!
