ऐवान-ए-ग़ालिब में 28 नवंबर को होगा भव्य पुस्तक विमोचन एवं साहित्यिक समारोह

A grand book launch and literary event will be held at Aiwan-e-Ghalib on November 28.
 
A grand book launch and literary event will be held at Aiwan-e-Ghalib on November 28.

नई दिल्ली/लखनऊ। इतिहास, संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन की अनकही कहानियों को सामने लाने के उद्देश्य से 28 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित ऐवान-ए-ग़ालिब में भव्य पुस्तक विमोचन एवं साहित्यिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सैयद शाह नवाज़ अहमद क़ादरी (सहायक संपादक, ‘बाग़ी हिन्दुस्तान और 1857’, डॉ. गोपाल गोयल) द्वारा लिखित एवं संपादित पुस्तकों का लोकार्पण होगा।

समारोह में ‘लहू बोलता भी है’ (उर्दू, द्वितीय संस्करण) और ‘बाग़ी हिन्दुस्तान और 1857’ पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य इतिहास के महत्वपूर्ण प्रसंगों, संघर्षों और आज़ादी की उन कहानियों को पाठकों तक पहुंचाना है, जो अक्सर चर्चा से दूर रह जाती हैं।

कई प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद

साहित्यिक समारोह में गौहर रज़ा, अशोक कुमार पांडेय, प्रो. राज कुमार जैन, सुरेश खैरनार, रघु ठाकुर, संजय सिंह, समीर अहमद सिद्दीक़ी और टी. गोपाल सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनकी उपस्थिति में पुस्तकों पर चर्चा और साहित्यिक विचार-विमर्श भी होगा।

दोपहर 2 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

आयोजकों की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम शनिवार, 28 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जबकि उद्घाटन दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।

कार्यक्रम का विवरण:

  • तिथि: 28 नवंबर 2026, शनिवार

  • समय: दोपहर 2:00 बजे

  • उद्घाटन: दोपहर 2:30 बजे

  • स्थान: सेमिनार हॉल, ऐवान-ए-ग़ालिब, ग़ालिब इंस्टीट्यूट, माता सुंदरी रोड, नई दिल्ली

इस आयोजन का संयोजन लोकबंधु राजनारायण ट्रस्ट, लखनऊ की ओर से किया जा रहा है। राकेश कुमार (पूर्व पार्षद), डॉ. वक़ार अहमद, मोहम्मद उमर कैरानवी, वली हसन और मोहम्मद आज़मी ने साहित्यप्रेमियों एवं गणमान्य लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। यह आयोजन साहित्य और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को पुस्तकों के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्षपूर्ण अध्यायों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

Tags