बड़ा पुल चौराहे पर मां दुर्गा का भव्य दरबार बना आकर्षण, पहाड़ों पर विराजमान भगवती की झांकी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

श्री श्री नव दुर्गे श्रृंगार समिति मना रही 51वां वार्षिक नवरात्र महोत्सव, सप्तचंडी पाठ और गरबा कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ माहौल

 
zfddz

बलरामपुर। नगर के बड़ा पुल चौराहे पर मां दुर्गा का भव्य दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और पहाड़ों पर विराजमान मां भगवती की मनमोहक झांकी पंडाल की शोभा बढ़ा रही है। मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शाम होते ही पंडाल में रौनक बढ़ जाती है और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठता है।

श्री श्री नव दुर्गे श्रृंगार समिति की ओर से इस वर्ष 51वां वार्षिक नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है। समिति की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी। तभी से चली आ रही धार्मिक परंपरा के तहत हर साल मां भगवती का भव्य दरबार सजाया जाता है।

rfsdr

पहाड़ों पर विराजमान मां भगवती की झांकी बनी विशेष आकर्षण

पंडाल में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। पहाड़ों पर विराजमान मां भगवती की झांकी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। धार्मिक अनुष्ठान के तहत 12 अक्टूबर से विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सप्तचंडी पाठ किया जा रहा है। समिति के सदस्य पंडाल की सजावट और महोत्सव की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

महोत्सव में गरबा कार्यक्रम भी आकर्षण का प्रमुख हिस्सा है। इसमें शालिनी मोदनवाल, दिव्या चौरसिया, परी चौहान, सृष्टि मोदनवाल, राशि गुप्ता, शिवांशी चौरसिया, पंखुड़ी मोदनवाल, निशा गुप्ता, लाडो मोदनवाल, नित्य, खुशी, मुस्कान, आंचल और खुशबू चौहान ने प्रतिभाग किया।

sdrter

पदाधिकारियों के संरक्षण में हो रहा आयोजन

महोत्सव का आयोजन समिति के संरक्षक डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरु', डॉ. नवल किशोर पांडेय, चंद्रमणि तिवारी, मन्नू लाल चौहान, शिव कुमार चौरसिया और कृष्ण कुमार चौरसिया के संरक्षण में किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक एवं संरक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह 'शिवाजी' तथा अध्यक्ष भूपेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार साहू 'सोनू', उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, देवमणि त्रिपाठी और राजेंद्र गुप्ता 'बाबा' तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय 'नील', बुधराम गुप्ता, डब्लू चौरसिया, राम कुमार मोदनवाल और कपीस गुप्ता आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

dtge

आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे समिति के सदस्य

महामंत्री नीरज मोदनवाल, संदीप गुप्ता और दीपक चौहान तथा मंत्री मंजीत कन्नौजिया, श्याम साहू, ध्रुव मोदनवाल और हनुमान गुप्ता आयोजन की व्यवस्थाओं में सहभागिता निभा रहे हैं।

कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता तथा व्यवस्थापक देव गुप्ता, मनोज चौरसिया और उमंग मोदनवाल ने अपनी जिम्मेदारियां संभाली हैं। मीडिया प्रभारी एवं विधिक सलाहकार लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेंद्र कुमार चौहान (एडवोकेट) के साथ श्रृंगार एवं सजावट की जिम्मेदारी संभालने वाले बब्लू चौरसिया, अंशू गुप्ता और समिति के अन्य सदस्य भी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।51वें वार्षिक नवरात्र महोत्सव के माध्यम से बड़ा पुल चौराहे पर भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। मां भगवती की झांकी के दर्शन और धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

Tags