बड़ा पुल चौराहे पर 24 अक्टूबर को सजेगी मां भगवती जागरण की भव्य महफिल

जूली सिंह, खुशबू मिश्रा, नीलेश भट्ट और पंडित सौरभ शुक्ला भजनों से बांधेंगे समां, 25 अक्टूबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा
 
djsj
बलरामपुर। श्री श्री नवदुर्गे श्रृंगार समिति बड़ा पुल चौराहा के तत्वावधान में 24 अक्टूबर को विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से मां भगवती की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

sbns
समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि बड़ा पुल चौराहे पर वर्ष 1976 से मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह नगर के प्राचीन दुर्गा पूजा स्थलों में से एक है। यहां परंपरा के अनुसार दशहरा के दिन के बजाय शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां भगवती की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाती है।

sbns


उन्होंने बताया कि समिति के संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह शिवाजी के निर्देशन में 24 अक्टूबर को मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम सात बजे मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती से होगी। इसके बाद भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा।


भजनों से भक्तिमय होगा माहौल


जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक जूली सिंह, खुशबू मिश्रा, नीलेश भट्ट और पंडित सौरभ शुक्ला अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। भजन गायकों की प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालु मां भगवती की भक्ति में सराबोर होंगे।


25 अक्टूबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा
समिति की ओर से 25 अक्टूबर की सुबह हवन-पूजन के बाद मां भगवती की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राप्ती नदी के तट पर पहुंचेगी, जहां परंपरा के अनुसार विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न होगी
इसी क्रम में 27 अक्टूबर को शाम छह बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से जागरण, विसर्जन शोभायात्रा और भंडारे में शामिल होकर मां

 

Tags