नव नेतृत्व का शंखनाद, जयपुरिया स्कूल में हुआ छात्र परिषद का भव्य अलंकरण समारोह

Stepping into the Spotlight: Investiture Ceremony Celebrates Young Visionaries
 
wbwb
लखनऊ। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस, लखनऊ में 24 अगस्त 2026 को भव्य एवं गरिमामय इन्वेस्टिचर सेरेमनी (अलंकरण समारोह) का आयोजन किया गया। समारोह में नवगठित छात्र परिषद के सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए बैज एवं सैश प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व और कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करना रहा।

sbbs 

 

समारोह का शुभारंभ विद्यालय बैंड द्वारा अतिथियों की भव्य अगवानी से हुआ। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना ने वातावरण को आध्यात्मिक और गरिमामय बना दिया। गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. शिशिर के. श्रीवास्तव का हार्दिक अभिनंदन किया। डॉ. श्रीवास्तव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, ग्लोबल सिटिजनशिप एजुकेशन के समर्थक, लेखक तथा शिशिर लीडरशिप एकेडमी के संस्थापक एवं ग्लोबल सीईओ हैं।

zbzb


श्री महेश अग्रवाल ने नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें निष्ठा, उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
छात्र परिषद को मिली नई जिम्मेदारियां
अलंकरण समारोह के दौरान नव नियुक्त छात्र पदाधिकारियों को बैज एवं सैश प्रदान किए गए। वरिष्ठ वर्ग में यशार्थ सिंह को हेड बॉय, जाह्नवी मौर्य को हेड गर्ल, भूमिका को स्कूल प्रीफेक्ट (गर्ल) तथा शिखर को स्कूल प्रीफेक्ट (बॉय) नियुक्त किया गया।

eb bs
कनिष्ठ वर्ग में अर्णव सिंह को हेड बॉय, अयाना फातिमा को हेड गर्ल तथा अद्विका एवं शिवांश तिवारी को स्कूल प्रीफेक्ट का दायित्व सौंपा गया।
खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए शौर्य को सीनियर बॉयज़ स्पोर्ट्स कैप्टन, सौम्या सिंह को सीनियर गर्ल्स स्पोर्ट्स कैप्टन और अनन्या त्रिपाठी को जूनियर विंग स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। रित्विक एवं आद्या को कल्चरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा हर्षित सक्सेना को पीयर एजुकेटर, अनाया ताजदार को सस्टेनेबल एंबेसडर तथा मेधांश श्रीवास्तव को चीफ एडिटर नियुक्त करते हुए संपादकीय मंडल का नेतृत्व सौंपा गया। विद्यालय के चारों सदनों—गो गेटर्स, वेव राइडर्स, गेम चेंजर्स एवं ट्रेल ब्लेजर्स—के कैप्टन एवं वाइस-कैप्टन की भी औपचारिक घोषणा की गई।

sbbd
मार्च-पास्ट ने बढ़ाया समारोह का गौरव


नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर अपनी नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. शिशिर के. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “नेतृत्व केवल पद या उपाधि का नाम नहीं, बल्कि प्रभाव, प्रेरणा और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।”
उन्होंने छात्र नेताओं से विद्यालय के मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने आचरण और कार्यों के माध्यम से दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

wbbw
समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और नवगठित छात्र परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “नेता बनने से पहले सफलता स्वयं के विकास में है और नेता बनने के बाद सफलता दूसरों के विकास में निहित है।” अंत में राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ यह गरिमामय एवं प्रेरणादायी अलंकरण समारोह संपन्न हुआ।

Tags