धूमधाम से निकली संत शिरोमणि रविदास जी की भव्य शोभायात्रा

Grand procession of Saint Shiromani Ravidas ji started with much fanfare
 
vbjnhgjhmh
गड़वार (बलिया)।  स्थानीय कस्बा गड़वार में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को संत रविदास बाबा कमेटी के तत्वावधान में हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे एवं भव्य झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुजन पूरे उत्साह के साथ “संत रविदास बाबा की जय” के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ पियरिया मार्ग स्थित रविदास मंदिर से हुआ, जो बभनौली तक गई। वहाँ से वापस होकर थाना चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए त्रिकालपुर तिराहे तक पहुंची तथा पुनः वापस मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई।

huikuyh

शोभायात्रा में संत रविदास बाबा की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही आधा दर्जन से अधिक ई-रिक्शों पर विभिन्न महापुरुषों के बड़े चित्रों से सुसज्जित झांकियां भी निकाली गईं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं, पुरुषों एवं नवयुवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा कस्बा बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर ददन राम, अरविंद सिंह, रामलाल, वीरेंद्र राम, शंकर भारती, रोहित यादव, नरेंद्र प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, अनिल, मन्नू सिंह, फिरोज अंसारी, बब्बन सिंह, सतीश उपाध्याय, कौशल कुमार, हीरालाल कौशल, लोहा राम, करण साहनी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। शोभायात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के समता, मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया।

Tags