विशेष खंड में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

A grand Tiranga Yatra was held in the Special Sector; the area resounded with patriotic slogans.
 
cvv
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत विशेष खंड कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार सुबह भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा विशेष खंड के विभिन्न खंडों और प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम में चिनहट वार्ड-2 के पार्षद शैलेन्द्र वर्मा, विशेष खंड कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन एच.एस. सेंगर, महासचिव राजीव श्रीवास्तव, मनोज खरे सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति एकजुटता का संदेश दिया गया।

Tags