लालगंज में आदरणीय सोना दीदी का आभारपूर्ण स्वागत
Grateful welcome to respected Sona Didi in Lalganj
Sat, 2 Aug 2025
लालगंज, प्रतापगढ़। आंबेडकर सेवा समिति, लालगंज के पदाधिकारियों ने आदर्श राज्यसभा सांसद श्री प्रमोद तिवारी जी की सुपुत्री एवं जनसेवा में सक्रिय माननीय सोना दीदी जी का उनके लालगंज आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री के.के. सरोज, श्री छोटेलाल सरोज, तिलकराम प्रधान श्री प्रमोद जी, अधिवक्ता श्री दीपू पासी और अधिवक्ता श्री सुभाष सरोज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दीदी जी का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस आत्मीय भेंट के दौरान सभी ने रामपुरखास क्षेत्र के प्रति नेताजी एवं उनके परिवार के निरंतर सहयोग और योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रामपुरखास सदैव नेताजी और उनके परिजनों का आभारी रहेगा।
