श्री राम मंदिर की तृतीय प्राण-प्रतिष्ठा पर राजाजीपुरम् में विशाल भंडारे का आयोजन
श्री राम मंदिर की तृतीय प्राण-प्रतिष्ठा पर राजाजीपुरम् में विशाल भंडारे का आयोजन
Thu, 22 Jan 2026
लखनऊ। अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की तीसरी प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर लखनऊ के राजाजीपुरम् क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर राजाजीपुरम् के ई-ब्लॉक में विशाल भंडारे एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
भंडारे का आयोजन आज अख़बार के वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र इंजीनियर संकल्प सिंह एवं सीए प्रकल्प सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर सेवा कार्य किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
भंडारे में राजाजीपुरम् क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और महाप्रसाद ग्रहण कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के उद्घोष और भक्ति भाव का वातावरण बना रहा।
स्थानीय नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी सौहार्द, सेवा भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
