सेंट जोसेफ राजाजीपुरम में सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

Grand 'Bhandara' Organized Alongside 'Sundarkand Path' at St. Joseph's, Rajajipuram; Devotees Overcome with Emotion
 
dfhdf

लखनऊ, राजाजीपुरम। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर और बड़े मंगल के दूसरे मंगलवार पर सेंट जोसेफ विद्यालय समूह, राजाजीपुरम शाखा में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध रामकथा व सुंदरकांड वाचक पंडित अजय याग्निक ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ और हनुमान भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का संचार देखने को मिला।

सेंट जोसेफ विद्यालय समूह के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आज की भौतिकतावादी जीवनशैली में आध्यात्मिकता का समावेश आवश्यक है, क्योंकि यह जीवन में संतुलन और सकारात्मकता प्रदान करता है।

विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता अग्रवाल ने ज्येष्ठ माह के मंगल अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हनुमान जी की आराधना और सुंदरकांड के श्रवण से जीवन में शांति एवं शक्ति का संचार होता है।

ioo

इस अवसर पर सृजन अग्रवाल को सेंट जोसेफ विद्यालय समूह के संयुक्त निदेशक का पदभार सौंपा गया। डॉ. पुष्पलता अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि वे परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संस्था को प्रगति के नए आयामों तक ले जाएंगे।

भंडारे के दौरान देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर निदेशक नम्रता अग्रवाल, स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) राखी अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल, नक्षत्र अग्रवाल, स्थानीय सभासद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags