ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन

Grand Community Feast Organized on the First 'Bada Mangal' of the Month of Jyeshtha
 
''

लखनऊ, 5 मई 2026: ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के पावन अवसर पर नाविका नितिन फाउंडेशन द्वारा न्यू हैदराबाद क्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में श्रद्धालुओं को हलवा-बूंदी, पूड़ी-सब्जी, छोले-चावल सहित विभिन्न प्रसाद वितरित किए गए। आयोजन में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने प्रभु हनुमान के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर आयोजक मंडल में नितिन कुमार (अध्यक्ष), अंजली अनुपम, राजीव कुमार, डॉ. नवनीत चौहान, रामगोपाल सिंह, धीरज मल्होत्रा, मोनिका सिंह, विक्की पिपलानी, अंजू मल्होत्रा, राधिका, विजय कुमार वर्मा, महेश यादव, विकास शुक्ला, सचिन कुमार सक्सेना, अंकुर सक्सेना, रंग बहादुर सिंह तथा सुनील कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ooo

आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं को बड़े मंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कलयुग में प्रभु वीर बजरंगबली साक्षात रूप में भक्तों का कल्याण कर रहे हैं। समिति ने प्रार्थना की कि प्रभु हनुमान की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और वे जीवन के सभी संकटों से मुक्ति प्रदान करें।

Tags