महिला सशक्तीकरण के लिए महाविद्यालय में बनी मानव श्रृंखला, दिया समान भागीदारी का संदेश
A human chain was formed in the college for women's empowerment, giving the message of equal participation.
Sun, 19 Apr 2026
दिनांक: 18 अप्रैल 2026
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में आज महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला सशक्तीकरण, महिला सम्मान एवं समान भागीदारी की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए एक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिला आरक्षण एवं संवैधानिक प्रावधानों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण विषय पर एक व्याख्यान माला का भी आयोजन किया गया। व्याख्यान माला में प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ल, प्रो. भारती पाण्डेय, प्रो. निहारिका वर्मा एवं प्रो. अलका शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए।

वक्ताओं ने महिला आरक्षण की आवश्यकता, उसके सामाजिक प्रभाव और महिला विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के सदस्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
