कारगिल विजय उत्सव की तैयारियों को लेकर अवध प्रांत एवं लखनऊ जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक संपन्न
बैठक में प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख मेजर आनंद टंडन, प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर, प्रांत महासचिव सूबेदार मेजर बी.एल. वर्मा, प्रांत कोषाध्यक्ष सूबेदार अशोक कुमार पांडेय, प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख नायब सूबेदार कामता सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष वारंट अफसर ललित मोहन पंत, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर डी.पी. चौबे, असिस्टेंट सेक्रेटरी सी.पी.ओ. घनश्याम केसरी, सूबेदार मेजर ब्रह्मेश्वर सिंह, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट अनिल सिंह, सूबेदार मेजर पी. सुरेश कुमार, सूबेदार मेजर रामेश्वर सिंह तथा नायब सूबेदार दिनेश कनौजिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र के साथ किया गया। इस अवसर पर नायब सूबेदार दिनेश कनौजिया ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में कारगिल विजय दिवस एवं कारगिल विजयोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने तथा कार्यक्रम स्थल तक उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय उत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी को पूर्ण समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा। इस संबंध में आगामी 2-3 दिनों के भीतर पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस पर भी चर्चा की गई। प्रांत अध्यक्ष ने अधिकतम संख्या में पूर्व सैनिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े सूबेदार मेजर ब्रह्मेश्वर सिंह योग दिवस कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाएंगे।
प्रांत अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शांति पाठ के साथ बैठक का समापन हुआ।

बैठक के उपरांत प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर के सौजन्य से उपस्थित सदस्यों के लिए जलपान एवं आइसक्रीम की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा राहगीरों को फल वितरित कर सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया गया।
