बलरामपुर में स्थापित हुआ नया रैक प्वाइंट, पहली बार सीधे पहुँची इफको यूरिया की रैक — 1340 MT उर्वरक की प्राप्ति

New rack point established in Balrampur, IFFCO urea rack reached directly for the first time - receipt of 1340 MT fertilizer
 
ukui
बलरामपुर। जिले में उर्वरक आपूर्ति व्यवस्था को एक बड़ी मजबूती मिली है। पहली बार बलरामपुर में सीधे इफको यूरिया की रैक पहुँची है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की पहल और लगातार किए गए समन्वित प्रयासों का परिणाम है। इस पहली रैक के माध्यम से 1340 मीट्रिक टन यूरिया जिला मुख्यालय पर प्राप्त हुई है।

अब तक बलरामपुर में स्वयं का रैक प्वाइंट नहीं था, जिसके कारण यूरिया की आपूर्ति गोंडा रैक प्वाइंट से होती थी। इससे वितरण में अधिक समय लगता था और आपूर्ति प्रक्रिया प्रभावित होती थी। डीएम ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर आवश्यक अनुमोदन और प्रक्रियाएँ तेजी से पूरी कराईं, जिसके बाद बलरामपुर में आधिकारिक रूप से रैक प्वाइंट स्थापित हो गया है। नई व्यवस्था लागू होने के साथ जिले को पहली बार सीधे उर्वरक प्राप्त हुआ, जिससे समय की बचत होगी और किसानों तक उर्वरक की उपलब्धता और अधिक सुचारू हो सकेगी।

gyuiyu

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि—

  • यूरिया का वितरण समयबद्ध, पारदर्शी और नियंत्रित प्रणाली के तहत किया जाए।

  • किसानों को उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जाए।

  • किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाज़ारी या कृत्रिम संकट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • पूरी वितरण प्रक्रिया की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

नई रैक सुविधा के शुरू होने से बलरामपुर में उर्वरक आपूर्ति और भी मजबूत होगी तथा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में बड़ी राहत मिलेगी।

Tags