स्थानीय व्यापारियों की ओर से एक भावुक अपील
सभी सम्मानित ग्राहकों एवं उपभोक्ताओं से विनम्र निवेदन है, ऑनलाइन खरीदारी आज भले ही आसान और सुविधाजनक लगती हो, लेकिन कृपया उन स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों का भी ध्यान रखें जो वर्षों से सर्दी, धूप, गर्मी और बरसात की परवाह किए बिना आपकी सेवा करते आ रहे हैं।
वे हर सुबह इसी उम्मीद के साथ अपनी दुकानें खोलते हैं कि आप आएँगे। वे हर दिन आपका इंतजार करते हैं और आपकी हर जरूरत को तुरंत पूरा करने का प्रयास करते हैं। आपकी एक छोटी सी खरीदारी सिर्फ एक व्यापार नहीं है; आपके इसी सहयोग से उनके पूरे परिवार का जीवनयापन चलता है और उनके बच्चों का भविष्य संवरता है। जो आपके हर सुख-दुख में, आधी रात को भी आपके मोहल्ले में आपके लिए खड़ा रहता है, क्या संकट के समय वो बड़ी ऑनलाइन कंपनियाँ आपके काम आएँगी?
आइए, एक छोटा सा बदलाव लाएं:
जितना संभव हो, अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान स्थानीय व्यापारियों से ही खरीदें।सुविधा के नाम पर समाज के ताने-बाने को कमजोर करने वाली ऑनलाइन खरीदारी का बहिष्कार करें। आइए, अपने ही बीच के इन व्यापारी बंधुओं का सम्मान करें, उनके रोजगार को बचाएं और मजबूती से उनके साथ खड़े हों।
