एसएमएस परिवार के लिए गर्व का क्षण
A proud moment for the SMS family.
Thu, 26 Mar 2026
लखनऊ। एसएमएस परिवार के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, जब माननीय सचिव व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ परिसर में एक नए स्टार्टअप “फ्रूट जंक्शन” का शुभारंभ किया। यह स्टार्टअप एसएमएस लखनऊ के बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र उत्कर्ष सिंह तथा उनके ग्रुप द्वारा स्थापित किया गया है, जिसे एसआईईएफ (SIEF) द्वारा इनक्यूबेट किया गया है।
इस अवसर पर सीईओ सर ने कहा कि यह पहल एसएमएस संस्थान द्वारा विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। “फ्रूट जंक्शन” जैसे स्टार्टअप न केवल छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर करते हैं, बल्कि समाज में स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देते हैं।

एसएमएस परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉ. भरत राज सिंह, जो इनक्यूबेशन केंद्र के निदेशक भी हैं, ने “फ्रूट जंक्शन” के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान के माननीय सीईओ के प्रति उनके निरंतर सहयोग एवं प्रेरणा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
संस्थान के अधिकारियों एवं गणमान्य उपस्थितजनों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्कर्ष सिंह को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, “फ्रूट जंक्शन” के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर प्रो. आशीष भटनागर (निदेशक), प्रो. भरत राज सिंह (निदेशक-तकनीकी), डॉ. जगदीश कुमार सिंह (निदेशक प्रशासन), श्री सुरेन्द्र श्रीवास्तव (सीजीएम), डॉ. पी.के. सिंह (डीन-स्टूडेंट वेलफेयर), श्री अरुणेश कुमार श्रीवास्तव (प्रबंधक, SIEF) सहित सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने।
