गोयल कैम्पस में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी
शिविर के दौरान विद्यार्थियों के लिए दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों का परीक्षण करने के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में स्वास्थ्य की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफल जीवन की नींव रखते हैं। उन्होंने विद्यालयों में इस प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलों को समय की आवश्यकता बताया और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता उतनी ही आवश्यक है जितनी शैक्षणिक शिक्षा। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों में अच्छी आदतों और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद करते हैं। साथ ही उन्होंने चिकित्सा टीम और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की।
