आकाश इंस्टीट्यूट ने लखनऊ में IOQM और ANTHE 2025 के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Aakash Institute felicitates meritorious students of IOQM and ANTHE 2025 in Lucknow
 
Aakash Institute felicitates meritorious students of IOQM and ANTHE 2025 in Lucknow
लखनऊ, 7 नवम्बर: भारत में अग्रणी परीक्षा तैयारी संस्थानों में शामिल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान IOQM (Indian Olympiad Qualifier in Mathematics) 2025 और ANTHE (Aakash National Talent Hunt Exam) 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
LUCK662 लखनऊ केंद्र ने इस वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन किया, जहाँ 11 विद्यार्थियों ने IOQM में क्वालिफाई कर शहर की शैक्षणिक क्षमता को एक बार फिर मजबूत पहचान दिलाई। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड रीजन मिलाकर कुल 159 छात्रों ने IOQM में सफलता हासिल की, जिसमें उत्तराखंड के 88 और उत्तर प्रदेश के 71 विद्यार्थी शामिल रहे। यह उपलब्धि इस क्षेत्र में उभरती युवा गणितीय प्रतिभाओं का सशक्त प्रमाण है।
ANTHE 2025 में भी मध्य जोन से उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज की गई। इस वर्ष 14 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 2.18 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। लखनऊ उन प्रमुख शहरों में शामिल रहा जहाँ 45,775 छात्रों ने नामांकन कराया और 29,754 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया — जो प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता और आकाश के प्रति भरोसे को दर्शाता है।
सम्मान समारोह में AESL के क्षेत्रीय निदेशक धनंजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे छात्रों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। यह उपलब्धि हमें और अधिक सशक्त शिक्षा प्रदान करने के संकल्प को आगे बढ़ाती है।”
इस वर्ष 777 आकाश छात्रों ने प्रतिष्ठित RMO (Regional Mathematical Olympiad) के अगले चरण में प्रवेश किया है, जिसमें लखनऊ के IOQM क्वालिफायर्स भी शामिल हैं।
Snsns
समारोह के दौरान ANTHE 2025 में चयनित छात्रों को भी सम्मानित किया गया। ANTHE देश की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप एवं ₹2.5 करोड़ तक के नकद पुरस्कार का अवसर मिलता है। यह परीक्षा कक्षा 7वीं से 12वीं तक के छात्रों की कॉन्सेप्चुअल नॉलेज और प्रतिस्पर्धी क्षमता का मूल्यांकन करती है।
IOQM भारत में गणित ओलंपियाड की ओर पहला कदम माना जाता है। AESL अपने विद्यार्थियों को विश्लेषणीय कौशल, समस्या समाधान क्षमता और गणितीय सोच को विकसित करने हेतु ओलंपियाड-अनुकूल प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे उनका ज्ञान स्तर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मानकों के अनुरूप तैयार हो सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा। विद्यार्थियों ने इस सम्मान को अपने लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि आकाश के सुनियोजित मार्गदर्शन, परीक्षा आधारित तैयारी और निरंतर सपोर्ट से उनकी सफलता संभव हो सकी।

Tags