आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 लॉन्च, जेईई तैयारी को मिलेगा हाई-परफॉर्मेंस अकादमिक सिस्टम

जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और स्टेट सीईटी की तैयारी के लिए छह स्तंभों पर आधारित 360-डिग्री अकादमिक सिस्टम
 
आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 लॉन्च, जेईई तैयारी को मिलेगा हाई-परफॉर्मेंस अकादमिक सिस्टम
लखनऊ, 8 अक्टूबर 2026। भारत की प्रमुख परीक्षा-तैयारी संस्थाओं में शामिल आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को और मजबूत करने के लिए ‘आकाश इनविक्टस-इंजीनियरिंग 2.0’ लॉन्च किया है। यह नया परफॉर्मेंस-ड्रिवन अकादमिक आर्किटेक्चर जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और स्टेट सीईटी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक व्यवस्थित और लक्ष्य-केंद्रित तैयारी मार्ग तैयार करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

छह स्तंभों पर आधारित 360-डिग्री तैयारी

आकाश इनविक्टस का प्रभाव विद्यार्थियों को क्लासरूम लर्निंग से लेकर स्टडी मटेरियल, टेस्टिंग और मेंटरशिप तक तैयारी के हर स्तर पर देखने को मिलेगा। यह कार्यक्रम छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित है।परिणाम-केंद्रित अकादमिक दृष्टिकोण: प्रत्येक कक्षा, प्रैक्टिस सेशन और रिवीजन साइकिल को विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन और जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन, बिटसैट तथा विभिन्न राज्यों की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर रैंक के लक्ष्य के अनुरूप तैयार किया गया है।रैंक-प्रमाणित फैकल्टी टीम: अनुभवी फैकल्टी टीम को इनविक्टस कार्यक्रम की प्रमुख ताकत के रूप में पेश किया गया है। इसी अकादमिक टीम ने पाठ्यक्रम, स्टडी मटेरियल और टेस्टिंग सिस्टम को नए सिरे से तैयार किया है।

वैज्ञानिक और शोध-आधारित स्टडी मटेरियल: इनविक्टस की किताबों को लर्निंग साइंस और परीक्षा पैटर्न पर किए गए विस्तृत शोध के आधार पर दोबारा तैयार किया गया है। सामग्री विद्यार्थियों को बुनियादी अवधारणाओं से लेकर कठिन और उन्नत स्तर के प्रश्नों तक चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई है।

स्मार्ट टेस्टिंग और गहन विश्लेषण: टेस्टिंग सिस्टम में आवृत्ति, गहराई और कठिनाई के स्तर को नए सिरे से व्यवस्थित किया गया है। प्रत्येक टेस्ट के बाद विद्यार्थियों को अपनी मजबूतियों, कमजोर क्षेत्रों और सुधार की जरूरत वाले विषयों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

पारदर्शी ग्रोथ मैप: विद्यार्थी और अभिभावक यह समझ सकेंगे कि विद्यार्थी वर्तमान में किस स्तर पर है और अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसे किस दिशा में आगे बढ़ना है।कक्षा के बाहर भी मेंटरशिप: कार्यक्रम में JoSAA काउंसलिंग गाइडेंस, डाउट सपोर्ट और निरंतर मेंटरशिप को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को क्लासरूम के बाहर भी आवश्यक शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

चार विशेष बैच किए गए पेश

राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च के साथ आकाश इनविक्टस में चार विशेष बैच—Ace, Achiever, Accelerator और Apex—पेश किए गए हैं। कंपनी के अनुसार, प्रत्येक बैच विद्यार्थियों की सीखने की शैली और उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।इन सभी बैचों का साझा उद्देश्य विद्यार्थियों को बिना अनावश्यक दबाव के उनकी अधिकतम क्षमता तक पहुंचने में मदद करना है।

जेईई 2027 और 2028 में ऐतिहासिक परिणाम की उम्मीद’

लॉन्च के अवसर पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री चंद्र शेखर रेड्डी गरिसा ने कहा कि आकाश इनविक्टस-इंजीनियरिंग 2.0 को अनुभवी शिक्षकों की टीम ने तैयार किया है, जिनके पास वर्षों से शीर्ष रैंक वाले विद्यार्थियों को तैयार करने का अनुभव है।

उन्होंने कहा कि इस टीम ने करिकुलम, किताबों और टेस्टिंग मैकेनिज्म को नए सिरे से तैयार किया। कार्यक्रम को पहले चुनिंदा केंद्रों पर लागू किया गया था और कंपनी के अनुसार, जेईई 2026 में इसके परिणाम उल्लेखनीय रहे।उन्होंने कहा कि अब इनविक्टस सिस्टम को भारत में आकाश की सभी शाखाओं तक पहुंचाया जा रहा है। इसकी शुरुआत मौजूदा विद्यार्थियों से होगी और इसके बाद नए विद्यार्थियों को भी इस सिस्टम में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अकादमिक सिस्टम विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन, बिटसैट और राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन और अपनी सर्वोत्तम संभावित रैंक हासिल करने में मदद करेगा। उन्होंने जेईई 2027 और 2028 में आकाश के अब तक के सबसे बेहतर परिणाम आने की उम्मीद भी जताई।

देशभर की सभी शाखाओं में शुरू होगा रोलआउट

आकाश इनविक्टस-इंजीनियरिंग 2.0 का रोलआउट देशभर में आकाश की सभी शाखाओं में तत्काल प्रभाव से शुरू किया जा रहा है। मौजूदा विद्यार्थियों को सबसे पहले इनविक्टस सिस्टम में स्थानांतरित किया जाएगा, जिसके बाद नए विद्यार्थियों को भी इस अकादमिक व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम की संरचना और सुविधाओं को समझाने के लिए आकाश की विभिन्न शाखाओं में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Tags