आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन सम्पन्न
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वर्तिका सिंह रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पार्षद संजय राठौर, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र राय सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि वर्तिका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम की संयोजिका राजकुमारी द्विवेदी ने बताया कि सम्मेलन में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवा पाण्डेय, प्रतिभा सिंह, शिलिमा श्रीवास्तव, मीनाक्षी कलहंस, पिंकी पचौरी, डॉ. प्रियंका शुक्ल, प्रेरणा चौहान, पारुल श्रीवास्तव, रेखा शर्मा, आशा सिंह, भारती द्विवेदी, विभा विनोद और कार्तिका माथुर समेत कई अन्य महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
