लखनऊ में आयोजित होगा “आत्मनिर्भर भारत – महिला सम्मेलन”: 28 नवंबर को कार्यक्रम

“Atmanirbhar Bharat – Women’s Conference” to be held in Lucknow: Event on November 28
 
लखनऊ में आयोजित होगा “आत्मनिर्भर भारत – महिला सम्मेलन”: 28 नवंबर को कार्यक्रम
लखनऊ।  महिलाओं के स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “आत्मनिर्भर भारत – महिला सम्मेलन” का आयोजन शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विवेक खंड-1, गोमतीनगर (निकट रेलवे स्टेशन) में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियाँ शामिल होंगी।

  • मुख्य वक्ता: भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी

  • विशिष्ट अतिथि: माननीय विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव

  • मुख्य वक्ता: युवा नेता डॉ. नीरज सिंह

  • मुख्य वक्ता: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (महिला मोर्चा) वर्तिका सिंह

  • नगर अध्यक्ष: सीता नेगी

आयोजकों ने सभी मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम के कवरेज हेतु अपने संवाददाता और फोटोग्राफर को 28 नवंबर 2025 को शाम 4:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर भेजने का कष्ट करें।

Tags