एबीडी ने लॉन्च की ‘द इंडियन एडिट’ प्रीमियम व्हिस्की, यूपी में 600 करोड़ से अधिक का निवेश
भारतीय और स्कॉच माल्ट का ब्लेंड
‘द इंडियन एडिट’ को भारतीय माल्ट और ग्रेन स्पिरिट्स के साथ चुनिंदा स्कॉच माल्ट्स को ब्लेंड करके तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार, इसमें वनीला, कैरामेल और हल्के ओक के नोट्स के साथ माल्ट से मिलने वाली रिचनेस, गर्माहट और लंबे समय तक बने रहने वाला फिनिश मिलता है।
ब्रांड की पैकेजिंग में भी भारतीय पहचान को प्रमुखता दी गई है। बोतल पर विभिन्न भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को उभरे हुए अक्षरों में प्रदर्शित किया गया है, जिसका डिजाइन भारतीय करेंसी नोट्स से प्रेरित है। लेबल में पुराने भारतीय ट्रैवलिंग सर्कस से प्रेरित विंटेज मोटिफ का इस्तेमाल किया गया है, जबकि कैप का डिजाइन महाराजा के मुकुट से प्रेरित बताया गया है।
उत्तर प्रदेश में 600 करोड़ से अधिक का निवेश
एबीडी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमर सिन्हा ने कहा कि ‘द इंडियन एडिट’ का लॉन्च कंपनी की ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार, यह बदलते भारतीय उपभोक्ताओं के लिए प्रीमियम ब्रांड विकसित करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश को कंपनी की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा कि एबीडी राज्य में अपने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है। कंपनी की योजना के मुताबिक, बॉटलिंग यूनिट को वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक शुरू करने तथा डिस्टिलरी को अगले 24 महीनों में शुरू करने का लक्ष्य है।
अमर सिन्हा ने कहा कि कंपनी को उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक विकास की संभावनाएं दिखाई देती हैं और वह राज्य की आर्थिक प्रगति में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
‘आज के भारत’ की पहचान को सामने लाता है ब्रांड
एबीडी के ग्रुप चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर बिक्रम बासु ने कहा कि ‘द इंडियन एडिट’ आज के भारत की बदलती पहचान को प्रीमियम व्हिस्की के माध्यम से सामने लाने की कोशिश है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक भारतीय उपभोक्ता वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने के साथ अपनी परंपराओं और मूल्यों से भी जुड़े हुए हैं। उनके मुताबिक, ब्रांड ऐसे भारतीय उपभोक्ता की पहचान को दर्शाता है, जो अपनी जड़ों से जुड़कर समकालीन और वैश्विक सोच को आत्मविश्वास के साथ अपनाता है।
11 प्रमुख बाजारों में उपलब्ध होगी व्हिस्की
कंपनी के अनुसार, ‘द इंडियन एडिट’ को शुरुआत में 750 मिली, 500 मिली और 180 मिली पैक में महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, गोवा, दमन, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत प्रमुख बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले समय में इसे अन्य बाजारों में भी लॉन्च करने की योजना है।
उत्तर प्रदेश में 750 मिली पैक की कीमत 1,040 रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लागू एक्साइज नियमों और कर व्यवस्था के कारण इसकी खुदरा कीमतों में अंतर हो सकता है।
कंपनी ने कहा कि यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है, जब भारत के प्रीमियम व्हिस्की बाजार में उपभोक्ताओं की पसंद में बदलाव देखने को मिल रहा है और वे गुणवत्ता, विशिष्ट पहचान तथा प्रीमियम अनुभव वाले ब्रांडों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
