बघौली चौराहा पर अब्दुल हन्नान का भव्य स्वागत, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अब्दुल हन्नान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विभिन्न मोर्चों पर विफल रही है और दलित, पिछड़े तथा मुस्लिम समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोग परेशान हैं।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने हल्द्वानी, उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए थी।
सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार गौतम, सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, राजाराम, सुधाकर सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अब्दुल हन्नान का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
