अभय सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की ‘कौन बनेगा ज्ञान रत्न’ प्रतियोगिता में दिखाई प्रति
Abhay Singh displayed his copy in the national level 'Kaun Banega Gyan Ratna' competition.
Tue, 18 Aug 2026
लखनऊ। बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज, लखनऊ के कक्षा 11 के छात्र अभय सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ‘कौन बनेगा ज्ञान रत्न’ में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विज्ञान अध्यापक श्री हरिश्चंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में अभय सिंह ने रामायण पर आधारित इस विशेष प्रतियोगिता के एपिसोड में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का संचालन अभिनेता हिमांशु सोनी ने किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों से बच्चों ने प्रतिभाग किया। अभय सिंह ने हॉट सीट पर बैठकर पूछे गए प्रश्नों का आत्मविश्वास और सहजता के साथ उत्तर देकर अपनी ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभय सिंह को पुरस्कार स्वरूप धनराशि, ‘ज्ञान रत्न’ प्रमाण पत्र तथा प्रभु श्रीराम की तस्वीर प्रदान की गई।
छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभय सिंह को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
