राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद समाचार एवं भाजपा वॉलिंटियर के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक दुबे का चित्रकूट रीवा आगमन, भव्य स्वागत
Arrival of Abhishek Joseph, Executive President of Rashtriya Yuva Vahini Shahnad Samachar and BJP Volunteer, Republic Day-Rewa, grand welcome
Wed, 7 Jan 2026
रीवा (मध्य प्रदेश): राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद समाचार एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक दुबे के उत्तर प्रदेश–मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र अंतर्गत चित्रकूट–रीवा जनपद आगमन पर पत्रकारों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
आगमन के दौरान स्वागत कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। इसी क्रम में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित पूर्व विधायक कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया तथा संगठन के प्रति उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, स्थानीयजनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता, युवाओं की भूमिका और सामाजिक सरोकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
