Abhishek Sharma Orange Cap : अभिषेक शर्मा ने छीनी ऑरेंज कैप, दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी पर जमाया कब्जा

IPL 2026 Orange Cap: Abhishek Sharma Snaches the Orange Cap, Surpassing Veteran Batsmen to Seize the Number 1 Spot.
 
Abhishek Sharma Orange Cap
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, 31st Match, Indian Premier League 2026 -  IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और रनों की बारिश के बीच 'ऑरेंज कैप' की रेस काफी दिलचस्प हो गई है। सीजन के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी शतकीय पारी से पूरी लिस्ट को ऊपर-नीचे कर दिया है।

अभिषेक शर्मा का 'विराट' धमाका

इस मैच से पहले तक अभिषेक टॉप-10 की लिस्ट में भी शामिल नहीं थे, लेकिन 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की मैराथन पारी खेलने के बाद उन्होंने लंबी छलांग लगाई है। अब वह 7 मैचों में 323 रनों के साथ आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस जादुई पारी के साथ विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 बल्लेबाज

अभिषेक के शीर्ष पर पहुँचने के बाद अब ऑरेंज कैप की दावेदारी और भी कड़ी हो गई है। वर्तमान स्थिति इस प्रकार है:

खिलाड़ी टीम मैच कुल रन
अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 7 323
हेनरिक क्लासेन सनराइजर्स हैदराबाद 7 320
शुभमन गिल गुजरात टाइटंस 5 265
विराट कोहली आरसीबी 6 247
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 6 246

सूची में दूसरे नंबर पर हैदराबाद के ही हेनरिक क्लासेन हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 246 रनों के साथ पांचवें पायदान पर काबिज हैं।

पहली बार पूरे 20 ओवर खेले अभिषेक

अपनी इस ऐतिहासिक पारी के बाद अभिषेक शर्मा काफी खुश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कोच के साथ मेरा प्लान था कि मुझे पूरे 20 ओवर तक क्रीज पर टिके रहना है। आईपीएल करियर में यह पहली बार है जब मैंने पारी की पहली से आखिरी गेंद तक बल्लेबाजी की है। होम ग्राउंड (ऑरेंज आर्मी) के सामने इस तरह की पारी खेलना हमेशा गर्व की बात होती है।" अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय हेनरिक क्लासेन को भी दिया, जिनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन पर से दबाव कम करने में मदद की।

Tags