अभ्युदय संस्थान द्वारा हाथी बाबा मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन
लखनऊ, 05 मई 2026: अभ्युदय संस्थान द्वारा पहले बड़े मंगल के पावन अवसर पर सीतापुर रोड स्थित हाथी बाबा मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों के अनुसार करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजक समिति में राहुल मिश्रा (संरक्षक), डॉ. नीरज शुक्ला (अध्यक्ष), मनोज मिश्रा (महामंत्री), डॉ. अमरीश उपाध्याय (कोषाध्यक्ष), विकास सिंह (सचिव), रोमित गोयल, हर्षित मिश्रा, विक्रांत रघुवंशी, जॉनशन, मयंक अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता, रज्जन गुप्ता, रूपकिशोर अवस्थी एवं रजनीश शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों द्वारा बैठने के लिए कुर्सियों, कूलर एवं पंखों की व्यवस्था की गई थी। साथ ही पीने के लिए ठंडे पानी के टैंकर भी लगाए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और अब यह क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और आस्था का प्रतीक बन चुका है।
