अभाविप बलरामपुर ने रानी लक्ष्मीबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया
ABVP Balrampur celebrated Rani Laxmibai's birth anniversary as Women's Power Day.
Wed, 19 Nov 2025
बलरामपुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बलरामपुर इकाई ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस, नेतृत्व और देशभक्ति से छात्राओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महिलाओं की शिक्षा, रोजगार, समाज और राजनीति में बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई और युवतियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने की, जिन्होंने रानी लक्ष्मीबाई को नारी शक्ति का सर्वोत्तम प्रतीक बताया।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कला मंच संयोजक गरिमा सिंह ने किया, जबकि मंच संचालन नगर मंत्री कीर्ति उपाध्याय ने संभाला।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, नगर उपाध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला, जिला सह प्रमुख डॉ. अनुज सिंह, पूर्व अभाविप कार्यकर्ता कुशाग्र सिंह, डॉ. रमेश शुक्ला, डॉ. विनीत, अवधेश, लवकुश, पंकज, रवि, अनुपम, इकाई अध्यक्ष शिवम दुबे, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका वंदना मिश्रा सहित अभाविप के कई कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।