ABVP बलरामपुर में 'नारी शक्ति' का शंखनाद: प्रमुख पदों पर छात्राओं ने संभाली कमान, रचा नया इतिहास

ABVP calls for 'Nari Shakti' in Balrampur: Girl students take charge of key posts, create new history
 
uu
ब्यूरो रिपोर्ट (बलरामपुर): दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बलरामपुर जिला इकाई ने इस बार महिला सशक्तिकरण की एक अनोखी मिसाल पेश की है। संगठन की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी में छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को बड़े पैमाने पर मुख्य सांगठनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कैंपस से लेकर सामाजिक स्तर तक "नारी शक्ति" का संदेश और बुलंद हुआ है।

uuu

इन प्रमुख चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारियां

जिलों की नई टीम में जिला छात्रा प्रमुख, विभाग छात्रा प्रमुख, नगर सह मंत्री और खेलो भारत आयाम संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं को आगे लाया गया है:

  • सलोनी पांडेय: एमएलके पीजी कॉलेज की इस होनहार छात्रा को जिला छात्रा प्रमुख की कमान सौंपी गई है।

  • कीर्ति उपाध्याय: इसी कॉलेज की पोस्ट ग्रेजुएशन (परास्नातक) की छात्रा कीर्ति को विभाग छात्रा प्रमुख का अहम दायित्व दिया गया है।

  • शिवांगी दुबे और मानसी शर्मा: इन दोनों को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

  • नीलू: खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इन्हें खेलो भारत आयाम प्रमुख बनाया गया है।

  • विभा: बलरामपुर नगर टीम में नगर सह मंत्री के रूप में मोर्चा संभालेंगी।

iii

शिक्षिकाएं भी संभाल रही हैं नेतृत्व

छात्राओं के साथ-साथ शिक्षा जगत से जुड़ी अनुभवी महिलाओं को भी शीर्ष पदों पर जगह दी गई है। बलरामपुर नगर टीम में डॉ. अर्चना शुक्ला और साधना पांडेय को नगर उपाध्यक्ष जैसे गरिमामय पद की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, तुलसीपुर नगर इकाई में महिला शिक्षक मुन्नू तिवारी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो संगठन में महिलाओं के बढ़ते कद को दर्शाता है।

uuu

"ABVP ने हमें सिर्फ मंच नहीं, नेतृत्व दिया"

इस बदलाव पर उत्साह जताते हुए नवनियुक्त छात्रा नेताओं ने कहा विद्यार्थी परिषद ने हमें केवल एक छात्र संगठन के रूप में मंच नहीं दिया, बल्कि आगे बढ़कर नेतृत्व करने का हौसला और अवसर भी दिया है। आज कॉलेज परिसरों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक, लड़कियां बिना किसी झिझक के अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। 'मिशन साहसी' (आत्मरक्षा अभियान), 'मेंस्ट्रुअल हाइजीन अवेयरनेस' (मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता) और 'स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम' जैसे बड़े अभियानों का नेतृत्व अब हम खुद कर रही हैं।"

uuu

राष्ट्र निर्माण में बेटियों की भूमिका

इस ऐतिहासिक कदम पर बात करते हुए जिला कार्यसमिति सदस्य अम्बुज भार्गव ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा, स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) से जुड़ी समस्याएं और करियर गाइडेंस जैसे हर मोर्चे पर एबीवीपी की महिला कार्यकर्ता खुद आगे आकर समाधान निकाल रही हैं। उन्होंने गर्व से कहा कि आज विद्यार्थी परिषद की ये बेटियां अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर राष्ट्र पुनर्निर्माण का मजबूत आधार बन रही हैं।

Tags