अभाविप ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस, छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और बलिदान को किया याद

ABVP celebrated 'Stree Shakti Diwas' (Women's Power Day); female students commemorated the valor and sacrifice of Rani Lakshmibai.
 
fy7ty

बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), बलरामपुर की ओर से गुरुवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर ‘स्त्री शक्ति दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शेरावाली शुक्ला तथा मुख्य वक्ता के रूप में विभाग छात्रा प्रमुख कीर्ति उपाध्याय उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान पर आधारित भाषण प्रस्तुत किए।

7767

मुख्य अतिथि शेरावाली शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि आज की छात्राएं ही कल की सशक्त महिलाएं हैं। रानी लक्ष्मीबाई ने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी वीरता और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर आज की छात्राओं को आत्मनिर्भर, निर्भीक और संस्कारवान बनना चाहिए।

9999

मुख्य वक्ता कीर्ति उपाध्याय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य छात्राओं को केवल शिक्षा तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व क्षमता, आत्मरक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई आज भी प्रत्येक छात्रा के लिए साहस, आत्मसम्मान और शक्ति की प्रेरणास्रोत हैं।

guyy

कार्यक्रम का संचालन अम्बुज भार्गव ने किया। इस अवसर पर नगर मंत्री सतीश, विशाखा मिश्रा, अंजलि गुप्ता, तपस्या, रोशनी, खुशी, दीपाली, सपना, बब्बी कनौजिया, वैष्णवी सोनी, रेहान, अभिषेक, पंकज, हरिशंकर, राहुल वर्मा और संतोष सहित अभाविप के कार्यकर्ता मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के शिक्षक पंकज शुक्ला, विनय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

Tags