लखनऊ में राष्ट्रीय खेल दिवस पर सिविल डिफेंस वार्डनों की सक्रिय भागीदारी
हॉकी के महान खिलाड़ी और पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर खेल मंत्रालय भारत सरकार के आह्वान पर नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय भारत सरकार एवं निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश अभय प्रसाद तथा नियंत्रक एवं जिलाधिकारी विशाख जी. के निर्देशन में फिट इंडिया मूवमेंट और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लखनऊ सिविल डिफेंस के वार्डनों ने गोमतीनगर स्थित हॉकी स्टेडियम में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार और चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने किया। इस दौरान राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सिविल डिफेंस अधिकारी एवं सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने वार्डनों की सहभागिता से खो-खो, कबड्डी जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। साथ ही उन्होंने योग और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से फिट रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर सिविल डिफेंस लखनऊ के डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, मुकेश कुमार, ममता रानी, रेखा पाण्डेय, डिविजनल वार्डन नफीस अहमद, सुनील तिवारी, रमेश सिंह चौहान, दिनेश माथुर, आशीष कपूर, डिप्टी डिविजनल वार्डन रामगोपाल सिंह, सुनील कर्मचंदानी, ऐश्वर्य शर्मा, मुशीर अहमद, राजेंद्र श्रीवास्तव, संतोष, अरविंद मिश्रा, के.आर. पाल, प्रथम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वार्डन मौजूद रहे।
कार्यक्रम ने न केवल मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की बल्कि समाज में खेल और फिटनेस की संस्कृति को भी बढ़ावा देने का संदेश दिया।
