चौक में गणेशोत्सव की संध्या आरती में शामिल होंगी अभिनेत्री भाग्यश्री

Actress Bhagyashree will attend the evening *Aarti* during Ganeshotsav at Chowk.
 
cfghf
लखनऊ डेस्क, आर.एल. पाण्डेय। राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र में आयोजित गणेशोत्सव में 17 सितंबर को विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। श्री गणेश उत्सव मंडल चौक, संबद्ध मराठी समाज उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित गणेशोत्सव में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और गणपति बप्पा की आरती करेंगे।

वरिष्ठ समाजसेवी उमेश कुमार पाटिल ने बताया कि गणेशोत्सव के तहत शाम को भी विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8:30 बजे होने वाली संध्या आरती में प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री शामिल होकर गणपति बप्पा की आरती करेंगी।

आयोजकों के अनुसार, गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Tags