आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा होली पर्व से पूर्व व्यवस्था बैठक आयोजित

Adarsh ​​Nagar Palika Parishad Balrampur organized a meeting before the Holi festival.
 
Adarsh ​​Nagar Palika Parishad Balrampur organized a meeting before the Holi festival.

बलरामपुर: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के उद्देश्य से आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की अध्यक्षता में एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में एक व्यवस्था बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली कमेटियों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में होली के अवसर पर नगर में साफ-सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने जानकारी दी कि नगर के सभी होलिका दहन स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा चूने का छिड़काव कराया जाएगा।

होलिका स्थलों पर विशेष व्यवस्था

नगर पालिका द्वारा प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर 10 कुंतल लकड़ी, अबीर-गुलाल एवं मिठाई उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त मुख्य मार्गों एवं प्रमुख स्थानों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ki0op

सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील

डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम और आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण और मिल-जुलकर मनाएं। यदि कोई व्यक्ति रंगों से परहेज करता है तो उस पर जबरदस्ती रंग न लगाया जाए तथा कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।

शोभायात्रा पर चर्चा

बैठक में 4 फरवरी को होली के अवसर पर झारखंडी मंदिर से चौक बाजार तक शोभायात्रा निकालने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता होली महोत्सव समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि गेल्हापुर महंत बृजानंद महाराज रहे।बैठक के दौरान ईओ लाल चन्द्र मौर्या सहित कई अधिकारी, सभासद एवं होली महोत्सव समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला ने किया। अंत में अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू एवं सभासदों द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।नगर पालिका परिषद ने आश्वस्त किया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएंगी।

Tags