यूपी में किसानों को मिल रही पर्याप्त यूरिया व अन्य उर्वरकों की आपूर्ति

पहली अगस्त से 24 अगस्त तक केंद्र सरकार द्वारा 268 यूरिया उर्वरक रैक की गई डिस्पैच 

24-25 अगस्त को भी कई जनपदों के लिए यूरिया की 20 नई रैक की गई डिस्पैच 

कृषि मंत्री ने दिया निर्देश- जनपदों में निरंतर मॉनीटरिंग करें अधिकारी, किसानों को न हो परेशानी

 
 यूपी में किसानों को मिल रही पर्याप्त यूरिया व अन्य उर्वरकों की आपूर्ति
लखनऊ,  अगस्त। खरीफ सीजन में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार का दावा है कि प्रदेश में कहीं भी उर्वरक की कमी नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा रोज़ाना नई रैक भेजी जा रही हैं।

1 अगस्त से 24 अगस्त तक पहुँचीं 268 रैक

कृषि विभाग के अनुसार, 1 अगस्त से 24 अगस्त तक भारत सरकार ने 268 यूरिया रैक प्रदेश के लिए डिस्पैच कीं, जिनमें से 223 रैक किसानों तक पहुँच चुकी हैं, जबकि शेष 45 रैक अगले 3-4 दिनों में पहुँचने की संभावना है।

24-25 अगस्त को भेजी गईं 20 नई रैक

वर्तमान खपत को देखते हुए प्रतिदिन 10-12 रैक की सप्लाई की जा रही है। हाल ही में 24 और 25 अगस्त को 20 रैक यूरिया अयोध्या, जौनपुर, गोंडा, प्रयागराज, बाराबंकी, रायबरेली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बलरामपुर, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, अमेठी, मीरजापुर और वाराणसी के लिए भेजी गई हैं, जो 2-3 दिनों में गंतव्य तक पहुँचेंगी।

किसानों से अपील: भंडारण न करें

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से अपील की है कि वे किसी एक ब्रांड पर ज़ोर न दें और पास के केंद्रों से उपलब्ध उर्वरक आसानी से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता से अधिक भंडारण न करें, ताकि सभी किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके।

प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता (मीट्रिक टन)

मंडल यूरिया डीएपी एनपीके
सहारनपुर 15,338 6,856 3,038
मेरठ 35,001 22,665 8,399
आगरा 44,381 34,360 20,919
अलीगढ़ 31,419 23,896 15,648
बरेली 44,361 22,237 27,648
मुरादाबाद 51,147 18,913 29,129
कानपुर 44,312 39,970 33,916
प्रयागराज 48,709 20,512 24,606
झांसी 27,991 26,981 16,167
चित्रकूट 21,932 9,980 3,602
वाराणसी 42,484 26,164 14,697
मीरजापुर 14,329 6,839 3,726
आजमगढ़ 35,780 24,670 8,729
गोरखपुर 28,454 27,556 15,485
बस्ती 16,007 10,197 4,547
देवीपाटन 16,802 19,771 8,924
लखनऊ 35,430 36,194 35,892
अयोध्या 19,083 29,099 23,540

कुल उपलब्धता:

  • यूरिया – 5,72,958 MT

  • डीएपी – 4,06,859 MT

  • एनपीके – 2,98,612 MT

जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई

कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि उर्वरकों की टैगिंग, ओवररेटिंग और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

2025-26 में अब तक की प्रवर्तन कार्रवाई

  • छापे: 12,653

  • ग्रहण किए गए नमूने: 3,385

  • विश्लेषित नमूने: 1,047

  • अमानक नमूने: 35

  • निलंबित लाइसेंस: 571

  • निरस्त लाइसेंस: 1,196

  • चेतावनी: 122

  • बिक्री प्रतिबंधित दुकानें: 15

  • सील दुकानें: 12

  • दर्ज एफआईआर: 111

  • जेल भेजे गए आरोपी: 11

Tags