लखनऊ में अधीची इंफ्रा इंडिया का अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड सेंटर शुरू
लखनऊ, 04 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश में निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को नई मजबूती देते हुए टाटा हिताची की अधिकृत डीलरशिप अधीची इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ में अपना नया अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड सेंटर शुरू किया है। इस केंद्र में ग्राहकों को मशीनों की बिक्री, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और संपूर्ण मेंटेनेंस से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
इस इंटीग्रेटेड सेंटर का उद्घाटन टाटा हिताची के प्रबंध निदेशक श्री संदीप सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र में टाटा हिताची की सेवा पहुंच और ग्राहकों को मिलने वाले अनुभव को और बेहतर बनाएगा। अब ग्राहकों को सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
उद्घाटन अवसर पर श्री संदीप सिंह ने कहा, “टाटा हिताची हमेशा अपने ग्राहकों को समय पर, भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली सर्विस व पार्ट्स उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रही है। लखनऊ में शुरू किया गया यह इंटीग्रेटेड सेंटर हमारी उसी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।” उन्होंने आगे कहा कि इस केंद्र के माध्यम से कंपनी मशीनों की देखभाल और सर्विसिंग में तेजी लाकर ग्राहकों का डाउनटाइम न्यूनतम रखने में सक्षम होगी।
फर्रुखाबाद रोड, हिंद नगर, लखनऊ में स्थित इस केंद्र में स्ट्रक्चरल वेल्डिंग, इंजन रिपेयर, हाइड्रोलिक मेंटेनेंस सहित मशीनों के संपूर्ण ओवरहॉल की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यहां रीमैन्युफैक्चर्ड एग्रीगेट्स और नए स्पेयर पार्ट्स का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत रिप्लेसमेंट संभव हो सके। नया इंटीग्रेटेड सेंटर लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में टाटा हिताची की सेवा क्षमता को और विस्तार देगा तथा इंफ्रास्ट्रक्चर व निर्माण क्षेत्र से जुड़े ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद और सुविधाजनक समाधान केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
