धौरहरा स्कूल में मनाया गया प्रवेश उत्सव, पहले दिन हुए 25 प्रवेश
Admission festival celebrated in Dhaurahra school, 25 admissions took place on the first day
Mon, 30 Mar 2026
कर्नलगंज (गोण्डा)। प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में सोमवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में प्रवेश लेने आए बच्चों का रोली और अक्षत लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
आज के समय में जहां सरकारी स्कूलों में नामांकन के लिए शिक्षकों को गांव-गांव जाकर अभिभावकों को प्रेरित करना पड़ता है, वहीं धौरहरा स्कूल में पहले ही दिन 25 बच्चों का प्रवेश होना चर्चा का विषय बना रहा।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बच्चों को रोली-अक्षत लगाकर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने बच्चों को उपहार प्रदान किए, जबकि सहायक अध्यापक भालेन्दु कुमार सिंह ने अभिभावकों का स्वागत किया।
अभिभावक सुनीता ने बताया कि उन्हें इस दिन का लंबे समय से इंतजार था और वह अपने बच्चों के विद्यालय में प्रवेश से बेहद खुश हैं
विद्यालय में शिवा, सुहानी, शिवम, लचिता, गायत्री, आदेश सहित कुल 25 बच्चों का प्रवेश किया गया। प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर 1 अप्रैल से कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।
हालांकि कुछ बच्चों को जन्मतिथि पूरी न होने के कारण वापस लौटना पड़ा।
कार्यक्रम के दौरान राजकुमार, लल्लन प्रसाद, सुरेश कुमार, राम कुमार सिंह, सीमा सिंह, रमकला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धौरहरा स्कूल द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
