Afghanistan T20 series : अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए यश ठाकुर की टीम इंडिया में एंट्री, चोटिल हर्षित राणा बाहर
Afghanistan T20 series अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह विदर्भ के पेसर यश ठाकुर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है।
यश ठाकुर के लिए यह दूसरा टी20 इंटरनेशनल असाइनमेंट होगा। उन्होंने जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद अब उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के साथ एशियन गेम्स के लिए भी टीम में जगह मिली है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का मिला फायदा
यश ठाकुर ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उन्होंने सात मुकाबलों में 18 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें दो टी20 मैच खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए।
हर्षित राणा फिर चोटिल, टीम से बाहर
हर्षित राणा पहले से हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। मैच सिमुलेशन के दौरान 7 सितंबर को गेंदबाजी करते समय उन्हें दोबारा चोट लगी। बीसीसीआई के अनुसार, उन्हें रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन हुआ है, जिसके कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।
नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और बुमराह को फिटनेस क्लीयरेंस
अफगानिस्तान सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस से जुड़ी हुई है।भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को खेलने हैं। इसके बाद एशियन गेम्स से पहले भारत का जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक वनडे टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भी प्रस्तावित है।
अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयर अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर। यश ठाकुर के चयन से भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी विकल्पों में एक और युवा नाम जुड़ गया है। अब उनके सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने और टीम में अपनी जगह मजबूत करने का मौका होगा।
