दुर्घटना के बाद विधायक चंद्रभानु पासवान की सेहत में सुधार, मेदांता से डिस्चार्ज होकर आवास पहुंचे
मिल्कीपुर (अयोध्या)। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभानु पासवान के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। दुर्घटना में घायल होने के बाद मेदांता हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विधायक चंद्रभानु पासवान अपने आवास पहुंच गए। उनके घर पहुंचने की खबर मिलते ही क्षेत्रीय लोगों, समर्थकों और शुभचिंतकों का उनसे मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग आवास पहुंचकर उनका हालचाल जान रहे हैं और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विधायक के स्वास्थ्य में सुधार की खबर से क्षेत्रवासियों और समर्थकों में खुशी एवं राहत का माहौल है। लोग लगातार उनके आवास पहुंचकर कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि चंद्रभानु पासवान जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर एक बार फिर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
