शांति मार्च के बाद पुलिस का आश्वासन, दो दिन में FIR और दुकान कब्जामुक्त कराने का भरोसा

Following the peace march, the police have given an assurance, promising to register an FIR and ensure the shop is vacated within two days.
 
पुलिस ने दो दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन  शांति मार्च के बाद गाजीपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने व्यापारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। समिति के अनुसार, थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और दुकान को कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संतराम वर्मा के खिलाफ भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।  शांति मार्च में कई सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल  शांति मार्च में मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय (सोशलिस्ट पार्टी इंडिया), टीवीसी सदस्य कैलाश नाथ श्रीवास्तव, लखनऊ फुटपाथ व्यापार समन्वय समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष गौरव सिंह, एडवोकेट राहुल प्रताप, एडवोकेट रणजीत यादव, एडवोकेट शिवम सिंह, एडवोकेट दुष्यंत और एडवोकेट जयप्रकाश शामिल रहे।  इसके अलावा मुंशी पुलिया फुटपाथ व्यापार समिति के अध्यक्ष अनिल पांडेय, संजय, दीपक, आरुष, साहिल, विकास, विशाल, रमेश चंद शुक्ला, अवधेश अवस्थी सहित सेक्टर-8 के बड़ी संख्या में पथ विक्रेताओं ने मार्च में भाग लिया।  चार दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी  व्यापारियों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से फुटपाथ दुकानदारों के हितों की सुरक्षा तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। समिति ने चेतावनी दी कि यदि चार दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी आगे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।  निवेदक: अनिल पांडेय, सूरज गुप्ता एवं राजेंद्र कश्यप, सेक्टर-8 फुटपाथ व्यापारी।

लखनऊ, 13 नवंबर 2026। इंदिरानगर के सेक्टर-8 में फुटपाथ दुकानदारों ने अपनी समस्याओं और कथित अवैध कब्जे के विरोध में राजेंद्र कश्यप की दुकान के सामने शांति मार्च निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पीड़ित दुकानदारों को न्याय दिलाने की मांग की।

लखनऊ फुटपाथ व्यापार समन्वय समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, व्यापारियों ने संतराम वर्मा पर पुलिस संरक्षण में रहने और कथित रूप से व्यापारियों के खिलाफ फर्जी शिकायतें देकर उन्हें परेशान करने तथा अवैध वसूली कराने के आरोप लगाए। पीड़ित राजेंद्र कश्यप, उनकी मां और सूरज गुप्ता का आरोप है कि उनकी दुकान पर पिछले 18 महीने से अवैध कब्जा है। इस दौरान सामान चोरी होने और मानसिक प्रताड़ना जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है।

पीड़ितों के मुताबिक, मार्च 2026 से अब तक पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को 50 से अधिक प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

पुलिस ने दो दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन

शांति मार्च के बाद गाजीपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने व्यापारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। समिति के अनुसार, थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और दुकान को कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संतराम वर्मा के खिलाफ भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

शांति मार्च में कई सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल

शांति मार्च में मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय (सोशलिस्ट पार्टी इंडिया), टीवीसी सदस्य कैलाश नाथ श्रीवास्तव, लखनऊ फुटपाथ व्यापार समन्वय समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष गौरव सिंह, एडवोकेट राहुल प्रताप, एडवोकेट रणजीत यादव, एडवोकेट शिवम सिंह, एडवोकेट दुष्यंत और एडवोकेट जयप्रकाश शामिल रहे।

इसके अलावा मुंशी पुलिया फुटपाथ व्यापार समिति के अध्यक्ष अनिल पांडेय, संजय, दीपक, आरुष, साहिल, विकास, विशाल, रमेश चंद शुक्ला, अवधेश अवस्थी सहित सेक्टर-8 के बड़ी संख्या में पथ विक्रेताओं ने मार्च में भाग लिया।

चार दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

व्यापारियों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से फुटपाथ दुकानदारों के हितों की सुरक्षा तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। समिति ने चेतावनी दी कि यदि चार दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी आगे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

निवेदक: अनिल पांडेय, सूरज गुप्ता एवं राजेंद्र कश्यप, सेक्टर-8 फुटपाथ व्यापारी।

Tags