उत्तर प्रदेश के हाथरस में एजीआई ग्रीनपैक का ₹1,000 करोड़ का निवेश, बनेगा एशिया का अत्याधुनिक एल्युमिनियम कैन प्लांट

AGI Greenpac's ₹1,000 Crore Investment in Hathras, Uttar Pradesh: To Become Asia's State-of-the-Art Aluminum Can Plant
 
dfd

हाथरस | 05 मई 2026: एजीआई ग्रीनपैक लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में अपने अत्याधुनिक एल्युमिनियम बेवरेज कैन निर्माण संयंत्र का निर्माण कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है। कंपनी इस ग्रीनफील्ड परियोजना में लगभग ₹1,000 करोड़ का निवेश कर रही है।

34 एकड़ में विकसित किए जा रहे इस संयंत्र को वैश्विक मानकों के अनुरूप हाई-स्पीड कैन उत्पादन तकनीक से लैस किया जाएगा। कंपनी के अनुसार प्लांट का संचालन वर्ष 2027 की पहली छमाही में शुरू करने की योजना है। प्रारंभिक चरण में यहां दो अत्याधुनिक उत्पादन लाइनें स्थापित की जाएंगी, जिनकी संयुक्त क्षमता 1.6 बिलियन कैन प्रतिवर्ष होगी, जबकि शुरुआती उत्पादन लक्ष्य 1.3 बिलियन कैन प्रतिवर्ष निर्धारित किया गया है।

कंपनी ने बताया कि प्रत्येक उत्पादन लाइन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अपग्रेड किया जा सकेगा। डिबॉटलनेकिंग और एडवांस नेकिंग तकनीक के माध्यम से प्रति लाइन उत्पादन क्षमता को 1 बिलियन कैन प्रतिवर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इस प्रकार भविष्य में कुल क्षमता 2 बिलियन कैन प्रतिवर्ष से अधिक होने की संभावना है।

यह संयंत्र स्टैंडर्ड, स्लीक और स्लिम प्रोफाइल सहित विभिन्न प्रकार के एल्युमिनियम बेवरेज कैन का निर्माण करेगा। इनका उपयोग कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स, बीयर, एनर्जी ड्रिंक्स और रेडी-टू-ड्रिंक पेय पदार्थों में किया जाएगा।

इस अवसर पर राजेश खोसला, सीईओ, एजीआई ग्रीनपैक लिमिटेड ने कहा कि यह निवेश भारत की विकास यात्रा और घरेलू पैकेजिंग क्षेत्र में कंपनी के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थापित होने वाला यह संयंत्र विश्वस्तरीय और भविष्य के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स और परिचालन दक्षता को भी मजबूत करेगा।

कंपनी ने परियोजना में सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता दी है। हाथरस स्थित इस प्लांट को भारत की ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग में सर्वोच्च ‘प्लैटिनम’ स्तर हासिल करने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। इसमें ऊर्जा दक्षता, संसाधनों के अनुकूल उपयोग और जिम्मेदार संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

रणनीतिक रूप से यह संयंत्र उत्तर और मध्य भारत के प्रमुख उपभोक्ता बाजारों के निकट स्थित होगा, जिससे तेज डिलीवरी, कम लॉजिस्टिक्स लागत और बेहतर सेवा सुनिश्चित की जा सकेगी। कंपनी के अनुसार यह सुविधा ‘जस्ट-इन-टाइम’ सप्लाई मॉडल पर कार्य करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी।

गौरतलब है कि एजीआई ग्रीनपैक लिमिटेड भारत की अग्रणी इंटीग्रेटेड पैकेजिंग प्रोडक्ट्स कंपनियों में शामिल है। कंपनी का कारोबार ग्लास कंटेनर, स्पेशलिटी ग्लास, PET बोतलें, एंटी-काउंटरफिटिंग सिक्योरिटी क्लोजर्स और अब एल्युमिनियम कैन निर्माण तक फैला हुआ है। देशभर में कंपनी के सात रणनीतिक रूप से स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और यह 500 से अधिक वैश्विक संस्थागत ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है।

Tags