AI अवेयरनेस प्रोग्राम 2026: लखनऊ मण्डल से 33 हजार से अधिक पंजीकरण, 15 अप्रैल से शुरू होगा ऑनलाइन कोर्स

AI Awareness Program 2026: More than 33 thousand registrations from Lucknow division, online course will start from April 15
 
jopojiip
लखनऊ:उत्तर प्रदेश के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर शुरू किए गए 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अवेयरनेस प्रोग्राम' को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लखनऊ मण्डल के विभिन्न बोर्डों के कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं के भविष्य को तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस कार्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो गई है।

लखनऊ मण्डल के नामांकन आंकड़े: लखनऊ जनपद रहा सबसे आगे

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देशों के क्रम में 2 अप्रैल से शुरू हुए इस नामांकन अभियान में लखनऊ मण्डल से कुल 33,405 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक की स्थिति के अनुसार जनपदवार आंकड़े निम्नलिखित हैं:

जनपद कुल पंजीकरण
लखनऊ 11,758 (मण्डल में प्रथम)
सीतापुर 7,325
लखीमपुर खीरी 6,639
उन्नाव 3,560
रायबरेली 2,614
हरदोई 1,509

(नोट: अंतिम आंकड़े स्टेट नोडल कार्यालय द्वारा बाद में अपडेट किए जाएंगे)

15 अप्रैल से शुरू होगा 20 घंटे का ऑनलाइन कोर्स

लखनऊ मण्डल के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया है, उनके लिए ऑनलाइन लर्निंग विंडो 15 अप्रैल 2026 से खुल जाएगी।

  • कोर्स की अवधि: यह 20 घंटे का एक दिवसवार (Day-wise) ऑनलाइन कोर्स होगा।

  • समय सीमा: ऑनलाइन विंडो 15 अप्रैल से अगले 60 दिनों तक खुली रहेगी, जिसके भीतर छात्रों को अपना कोर्स पूर्ण करना होगा।

  • कोर्स लिंक: छात्र TCS iON की वेबसाइट पर जाकर अपना दिवसवार पाठ्यक्रम देख सकते हैं।

अधिकारियों के कड़े निर्देश

संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार ने मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनपदों के पंजीकृत विद्यार्थियों को ससमय कोर्स पूर्ण कराने के लिए प्रेरित करें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षार्थियों को भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' के प्रति जागरूक बनाना और उनके करियर को उज्ज्वल करना है।  एआई अवेयरनेस प्रोग्राम 2026 न केवल छात्रों के तकनीकी ज्ञान में वृद्धि करेगा, बल्कि यह उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिटल सशक्तिकरण के विजन को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Tags