AI Awareness Program 2026: पंजीकृत छात्रों का कोर्स 100% पूरा कराने के सख्त निर्देश, लखनऊ मंडल की रिपोर्ट जारी

AI Awareness Program 2026: Strict instructions to ensure 100% completion of the course by registered students, Lucknow Board report released
 
uuu

लखनऊ, 28 जून 2026।  उत्तर प्रदेश के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लखनऊ मंडल में बड़े स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्ज्वल और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से चल रहे 'निःशुल्क ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) अवेयरनेस प्रोग्राम 2026' में पंजीकृत सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत कोर्स पूरा कराने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

यह महत्वाकांक्षी ऑनलाइन कार्यक्रम महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में बीती 15 अप्रैल 2026 से संचालित किया जा रहा है।

लखनऊ मंडल के 6 जिलों से 39,875 छात्रों का पंजीकरण

संयुक्त शिक्षा निदेशक (लखनऊ मंडल) कार्यालय के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस डिजिटल कोर्स के लिए लखनऊ मंडल के 6 जिलों से कुल 39,875 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इस कोर्स के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को दिवसवार (Day-wise) कुल 20 घंटे का ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य है।राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा माध्यमिक द्वारा प्राप्त 24 जून 2026 तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जिलों की स्थिति निम्नलिखित है:

999

 जनपदवार प्रगति रिपोर्ट (24 जून 2026 तक)

जनपद (District) कुल पंजीकृत छात्र कोर्स पूरा करने वाले कोर्स जारी रखने वाले (कुछ घंटे शेष) कोर्स शुरू नहीं करने वाले
लखनऊ 12,861 307 12,552 2
सीतापुर 8,993 40 8,951 2
लखीमपुर खीरी 8,707 17 8,690 0
उन्नाव 4,201 40 4,161 0
रायबरेली 3,354 10 3,344 0
हरदोई 1,759 11 1,748 0

 अधिकारियों के कड़े निर्देश और 'विशेष अपील'

प्रगति रिपोर्ट को देखते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक (लखनऊ मंडल) डॉ. प्रदीप कुमार ने मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने जनपदों के विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर पंजीकृत विद्यार्थियों का कोर्स शत-प्रतिशत पूरा कराना सुनिश्चित करें।

डॉ. दिनेश कुमार (मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी) का विशेष संदेश एआई अवेयरनेस प्रोग्राम में पंजीकृत सभी छात्र-छात्राओं के विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्यों से मेरा विशेष अनुरोध है कि वे कोर्स को समय से पूरा करने के लिए प्रतिदिन अपने विद्यार्थियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करें, ताकि हमारे छात्र तकनीक के इस दौर में पिछड़ न सकें।"

Tags