एयरटेल ने शुरू किया ‘ट्रैवल वीक’, इंटरनेशनल रोमिंग पर मिलेगी 10% की छूट
लखनऊ, 19 नवंबर 2026। त्योहारी और सर्दियों के यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए एयरटेल ने ‘एयरटेल ट्रैवल वीक’ की शुरुआत की है। यह विशेष पहल 19 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक एयरटेल ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके तहत ग्राहकों को इंटरनेशनल रोमिंग, वीजा सहायता और विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) जैसी यात्रा संबंधी सुविधाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।
एयरटेल ट्रैवल वीक का प्रमुख आकर्षण इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट है। कंपनी के अनुसार, यह ऑफर 1,000 प्रीपेड और 1,000 पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
आउट ऑफ ऑफिस कॉन्टेस्ट में विदेश यात्रा जीतने का मौका
इस पहल के तहत एयरटेल ने ‘आउट ऑफ ऑफिस कॉन्टेस्ट’ भी पेश किया है। इसमें ग्राहक अपना सबसे रचनात्मक ‘आउट ऑफ ऑफिस’ ईमेल सबमिट कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से दो भाग्यशाली विजेताओं को सभी खर्चों सहित विदेश यात्रा जीतने का मौका मिलेगा।
एयरटेल की इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को विदेश यात्रा के दौरान बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ अन्य उपयोगी सेवाएं और विशेष अनुभव उपलब्ध कराना है। कंपनी का कहना है कि एयरटेल ट्रैवल वीक कनेक्टिविटी से आगे बढ़कर ग्राहकों की यात्रा को सुविधाजनक और यादगार बनाने के उसके प्रयासों को दर्शाता है।
